रातों रात चमकी पन्ना के दो दोस्तों की किस्मत, 15.34 कैरेट के हीरे ने बदल दी दुनिया!

Summary :

Panna Diamond News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दो गरीब युवाओं की जिंदगी एक झटके में बदल गई, जब उनकी लीज पर ली गई खदान से कीमती हीरा निकल आया। करीब 20 दिन पहले किस्मत आजमाने के इरादे से उन्होंने जो कदम उठाया था, वही उनके लिए उम्मीद की नई रोशनी बन गया। पन्ना के रानीगंज मोहल्ले के रहने वाले 24 वर्षीय सतीश खटीक और 23 वर्षीय साजिद मोहम्मद ने आर्थिक तंगी से जूझते हुए कृष्णा कल्याणपुर क्षेत्र में उथली खदान का पट्टा लिया था। Panna Diamond News: 20 दिन में बदली किस्मत परिवार की जिम्मेदारियां और बहनों की…

Panna Diamond News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दो गरीब युवाओं की जिंदगी एक झटके में बदल गई, जब उनकी लीज पर ली गई खदान से कीमती हीरा निकल आया। करीब 20 दिन पहले किस्मत आजमाने के इरादे से उन्होंने जो कदम उठाया था, वही उनके लिए उम्मीद की नई रोशनी बन गया। पन्ना के रानीगंज मोहल्ले के रहने वाले 24 वर्षीय सतीश खटीक और 23 वर्षीय साजिद मोहम्मद ने आर्थिक तंगी से जूझते हुए कृष्णा कल्याणपुर क्षेत्र में उथली खदान का पट्टा लिया था।

Panna Diamond News: 20 दिन में बदली किस्मत

परिवार की जिम्मेदारियां और बहनों की शादी की चिंता उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर खदान खोदने का फैसला किया। लेकिन महज 20 दिन में ही उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें 15.34 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला। हीरा कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, यह ‘जैम क्वालिटी’ का हीरा है जिसकी कीमत नीलामी में 50 लाख रुपये से अधिक पहुंच सकती है।

Diamond Found in Panna: गरीबी में पले दोनों दोस्तों की संघर्ष भरी कहानी

सतीश एक छोटी मीट शॉप चलाते हैं, जबकि साजिद फल की ठेली लगाकर अपना घर चलाते हैं। दोनों के परिवार आर्थिक तंगी से लंबे समय से जूझ रहे थे। साजिद के दादा और पिता भी कई सालों तक खदानों में किस्मत आजमाते रहे, लेकिन उन्हें कभी बड़ा हीरा नहीं मिला। परिवार की इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का फैसला साजिद ने अपने दोस्त सतीश के साथ किया था। दोनों युवकों ने ईमानदारी से हीरा पाकर उसे तुरंत पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया। अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह अब तक का साल का सबसे उम्दा और बेहतरीन गुणवत्ता वाला हीरा है।

Panna Diamond News (source s-m)
Panna Diamond News (source s-m)

Panna News Today: नीलामी में होगी लाखों की कमाई

हीरे को आधिकारिक प्रक्रिया के तहत आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। अनुमान है कि इसकी कीमत 50 लाख रुपये से भी ऊपर जा सकती है। नीलामी में मिलने वाली पूरी रकम दोनों युवाओं के बीच बराबर बांटी जाएगी। सतीश और साजिद का कहना है कि वे सबसे पहले अपनी बहनों की शादी करेंगे और उसके बाद जो पैसा बचेगा उसे अपने छोटे कारोबार को बढ़ाने में लगाएंगे, ताकि परिवार की हालत बेहतर हो सके।

Panna Diamond News (source s-m)
Panna Diamond News (source s-m)

क्षेत्र में खुशी और चर्चा का माहौल

दोनों दोस्तों की इस सफलता की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई है। हीरा अधिकारी रवि पटेल और विशेषज्ञ अनुपम सिंह ने इसे इस वर्ष का सबसे बेहतरीन हीरा बताया। इस खोज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पन्ना की मिट्टी मेहनत करने वालों की तकदीर बदलने की क्षमता रखती है। सतीश और साजिद की यह उपलब्धि अब पूरे इलाके में प्रेरणा का स्रोत बन गई है। गरीब परिवारों में जन्म लेने के बावजूद दोनों ने मेहनत और उम्मीद नहीं छोड़ी, और आज वही उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आया है।

यह भी पढ़ें: सागर में ढाना हवाई पट्टी पर हादसा, लैंडिंग के समय ट्रेनी विमान जमीन से टकराया, पायलट घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।