सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हो रहा है। यह बयान किसी और का नहीं, बल्कि एक भाजपा (BJP) विधायक का है। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चा में हैं। लोधी ने मध्य प्रदेश की सड़कों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में सड़कें ओम पुरी जैसी थीं।
बीजेपी विधायक ने क्या कहा?

दरअसल, शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सड़कों को लेकर विवादित बयान दिया। विधानसभा भवन में जब भाजपा विधायक से मध्य प्रदेश की सड़कों पर गड्ढों से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “दिग्विजय सिंह के समय में ओम पुरी जैसी सड़कें थीं, हमारे समय में श्रीदेवी जैसी सड़कें हैं। अभी बारिश हो रही है, इसलिए इंद्रदेव से समझौता है, हम फिर आएंगे।”
यह भी पढ़ें :Nag Panchami Wishes and Status: नाग पंचमी पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ऐसे संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं
बीजेपी ने कांग्रेस काल पर बोला हमला

बता दें कि बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले लोधी पुलिस थानों में विधायक प्रतिनिधियों की भर्तियां करके विवादों में आए थे। यहां बताते चले कि बीजेपी विधायक का इशारा कांग्रेस सरकार के समय की सड़कों पर था। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार में सड़कों को कांग्रेस राज से बेहतर बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीतम लोधी से गड्ढों से भरी सड़कों पर सवाल पूछा गया तो मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जवाब दिया।
कांग्रेस ने जताई नाराजगी
सड़क की तुलना ओम पुरी और श्रीदेवी से करने पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष विभा पटेल ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने भाजपा विधायक के बयान को एक मृत महिला के प्रति ‘अशिष्ट और अपमानजनक’ बताया। विभा पटेल ने मांग की कि विधायक या तो माफी मांगें या भाजपा उन्हें पार्टी से निष्कासित करे।
यह भी पढ़ें :Nimisha Priya Case: केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, ग्रैंड मुफ्ती ने किया दावा


Download Android App
Download iOS App




