Doctors Organisation Move to SC against NTA : NEET पेपर लीक मामला गरमाता जा रहा है. छात्रों के साथ अब डाक्टर भी इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं. डॉक्टरों के एक संगठन ने नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA को तुरंत भंग करने की मांग कर डाली है. इसे लेकर डॉक्टर्स के संगठन यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने भारत के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की है.
संगठन ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि NEET-UG 2026 के आयोजन में ‘प्रणालीगत और विनाशकारी विफलता’ हुई है. परीक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधारों की मांग की गई है.
21 जून को दोबारा होगा NEET का एग्जाम
बता दें, नीट एग्जाम लीक होने के चलते 22 लाख से अधिक छात्रों को सीधा प्रभाव पड़ा है. बता दें नीट एग्जाम 3 मई को हुई थी, मगर एग्जाम में धांधली के संदेह के चलते परीक्षा रद्द कर दी थी. अब बताया जा रहा है कि यह एग्जाम 21 जून को होगी. वहीं NTA के अनुसार एग्जाम में 15 मिनट एक्स्ट्रा दिया जाएगा.
एग्जाम देने वाले छात्रों को इस बार 15 मिनट का समय एक्स्ट्रा दिया जाएगा. पेपर लीक के बाद पुलिस ने लातूर में कोचिंग संस्थान के कर्मी, छात्रों और काउंसलर समेत 7 लोगों से पूछताछ की है. इसके अलावा, उन्होंने दो कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें भी जब्त कर ली थी. लातूर में कुलकर्णी की गिरफ्तारी से पहले, सीबीआई ने महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से 3 व्यक्तियों को नासिक से शुभम खैरनार (30), पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी से धनंजय लोखंडे (26)को हिरासत में लिया है.
क्या है NEET Exam
NTA का पूरा नाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) है. यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के तहत स्थापित एक प्रमुख, विशेषज्ञ और स्वायत्त परीक्षण (testing) संगठन है.
बता दें NEET (National Eligibility cum Entrance Test) एग्जाम भी NTA के अन्दर आता है. भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है. इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है. डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यह एकमात्र प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है.
यह भी पढ़ें – सीएम सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से उनके आवास पर की मुलाकात


Download Android App
Download iOS App




