अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने दिलाई व्यापारियों को शपथ

Summary :

महालक्ष्मी व्यापार मंडल रेलवे रोड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बाबा काली कमली धर्मशाला में आयोजित किया गया।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी) : महालक्ष्मी व्यापार मंडल रेलवे रोड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बाबा काली कमली धर्मशाला में आयोजित किया गया। समस्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक सुनील तलवार द्वारा किया गया। महालक्ष्मी व्यापार मंडल के चुनाव 5 दिसंबर को सर्वसम्मति से किये गये थे। जिसके बाद आज गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह किया गया। 
समारोह में महालक्ष्मी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, महामंत्री जतिन सोढ़ी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कोर कमेटी के संजय चौहान, अमित शर्मा, कुश बुद्धिराजा, केतन सहगल, विकास चंन्द्रा, अर्जुन सैनी व संरक्षक मंडल के वेद प्रकाश चौहान, शंभू नाथ शर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अरविंद शर्मा, विष्णु शर्मा एवं कानूनी सलाहकार अरविंद शर्मा, संयोजक सुनील तलवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रेय तलवार, संगठन मंत्री सैंकी तनेजा, सौरभ बहल, उपाध्यक्ष वरुण साहनी, दीपांशु पतलानी, सचिव राहुल अग्रवाल, संजीव दमीर, मंत्री अतुल जुनेजा, सुशांत पुरी, मीडिया प्रभारी संजय चौहान को शपथ ग्रहण कराई गई। 
महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि महालक्ष्मी व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए समय समय पर कार्य करेंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का हल कराना व्यापार मंडल की प्राथमिकता होती है। नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों के हित में कार्य किए जाएंगे। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समय समय पर आवाज उठाने का कार्य करेंगे। किसी भी हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, महामंत्री गुलशन नैयर, कमल बृजवासी, महानगर जिलाध्यक्ष सुनील सेठी, विजय शर्मा, संदीप कपूर, नागेश वर्मा, रमेश अरोड़ा, रोहित अग्रवाल, विक्की अडानी, विष्णुघाट व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश पुरी, भोला शर्मा, दीपक शर्मा, अभिषेक गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। महालक्ष्मी व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी को उपहार स्वरूप हरकी पौडी का पुराना चित्र सौंपा।
(छाया : पंजाब केसरी)

Desk Team