न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने किया संन्‍यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगे फेयरवेल मैच

Summary :

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। 37 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने आज यानी 30 दिसंबर गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर संन्यास का ऐलान किया है। इस दौरान टेलर ने कहा है कि वे अपने घर में होने वाली अगली दो सीरीज खेलना चाहते हैं।

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। 37 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने आज यानी 30 दिसंबर गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर संन्यास का ऐलान किया है। इस दौरान टेलर ने कहा है कि वे अपने घर में होने वाली अगली दो सीरीज खेलना चाहते हैं। 
 
रॉस टेलर का बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाला दूसरा टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट होगा। वह इसमें डेनियल विटोरी के 112 टेस्ट की बराबरी कर लेंगे। टेलर फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेलेंगे, लेकिन आस्ट्रेलिया में वनडे श्रृंखला और मार्च अप्रैल में नीदरलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेंगे। नीदरलैंड के खिलाफ अपने गृहनगर हैमिल्टन में चार अप्रैल को होने वाला चौथा वनडे टेलर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
वहीं एक ट्वीट करके टेलर ने लिखा,  आज मैं होम समर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ छह वनडे मेरे आखिरी मैच होंगे। इतने सालों तक मुझे सपोर्ट करने के लिए टीम का धन्यवाद, देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है।

वहीं एक बयान में उन्होंने कहा, यह शानदार सफर रहा और मुझे खुशी है कि इतने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व कर सका। दुनिया के कुछ महान खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना सौभाग्य रहा। इतनी सारी यादें और दोस्ती की सौगात मिली है, लेकिन सभी अच्छी चीजें कभी खत्म होती ही है और मेरे लिये यह सही समय है।
बताते चले, टेलर ने न्यूजीलैंड के लिये टेस्ट और वनडे में मिलकर सर्वाधिक रन बनाये हैं। उन्होंने टेस्ट में 19 शतक समेत 7584 रन बनाये जो मौजूदा कप्तान केन विलियमसन के बाद सर्वाधिक हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 8581 रन बनाये जिसमें 21 शतक शामिल हैं।
न्यूजीलैंड के संकटमोचक कहे जाने वाले इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में पहला टेस्ट खेला और 233 वनडे में से पहला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में खेला। उन्होंने 102 टी20 मैच भी खेले हैं और न्यूजीलैंड के लिये तीनों प्रारूपों में सौ से अधिक मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं ।

Desk Team