माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं को ‘देशद्रोही’ और उनके समर्थकों को ‘आतंकवादी’ कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की है।
माकपा प्रमुख ने कहा, “मोदी और शाह विपक्षी नेताओं पर जघन्य और अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीतिक विरोधियों पर इस तरह का हमला ‘इससे पहले कभी नहीं’ हुआ था।” उन्होंने आगे कहा, “अब यह उस पार्टी की एक प्रवृत्ति बन गई है कि अगर विपक्षी नेता अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर सवाल उठाते हैं तो उन्हें देशद्रोही और उनके समर्थकों को आतंकवादी कहा जाएगा।”
येचुरी ने मोदी सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों को लेकर भी उन्हें कटघरे में खड़ा किया। माकपा महासचिव ने कहा, “यह मोदी सरकार की दोषपूर्ण नीतियों का ही नतीजा है कि देश इस तरह के आर्थिक संकट में फंस गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की अगुआई वाली राजग सरकार अपनी नीतियों से देश का संविधानिक ढांचा और धर्म निरपेक्षता को बरबाद कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



