वैसे ता सप्ताह के सारे दिनों का अपना-अपना खास स्थान है। हर दिन के मुताबिक भगवान की पूजा-अर्चना करने से सभी संकटों और कष्टों का निवारण होता है। ठीक इसी तरह शनिवार के दिन का भी बहुत खास होता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग कई सारे उपाय भी करते हैं।
.jpg)
ऐसा कहा जाता है कि अगर शनिदेव की पूजा में थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो वह आपकी जिंदगी में तबाही मचा के रख सकते हैं इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं शनिदेव की पूजा करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
.jpg)
1.ना करें ताम्बे के बर्तन का प्रयोग
शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी ताम्बे के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि ताम्बे का संबंध सूर्यदेव से है और सूर्य और शनि एक-दूसरे के परमशत्रु हैं इसलिए शनिदेव की पूजा करते समय हमेशा लोहे के बर्तन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
.jpg)
2.पश्चिम दिशा में पूजा
शनिदेव को पश्चिम का देवता कहा जाता है इसलिए आप जब भी पूजा करें तो ध्यान रखें पश्चिम दिशा में मुंह करके ही पूजा की जानी चाहिए। इससे शनिदेव की ज्यादा कृपा मिलती है।
.jpg)
3.मूर्ति के आगे खड़े न हों
आप जब कभी भी शनि देव की पूजा करें तो शनिदेव की मूर्ति के सामने खड़े ना हो ना ही उनकी आंखों में देखें। क्योंकि ऐसा करने से उनकी सीधी दृष्टि आपके ऊपर होती है और इसी दौरान आप उनके कोप का शिकार हो सकते हैं।
.jpg)
4.लाल रंग की चीज
शनिदेव की पूजा करते वक्त लाल रंग की किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें। क्योंकि लाल रंग मंगल का परिचायक है और मंगल ग्रह और शनिग्रह आपस में शत्रु है इसलिए हो सके तो नीले या काले रंग का इस्तेमाल जरूर करें।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



