सोशल मीडिया पर तीन युवाओं का टिकटॉक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन लड़कों ने कई फीट हवा में एक कुत्ते को उछाल दिया और झाड़ियों में फेंक दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इन लड़कों की इस हरकत की कड़ी आलोचना की है और कहा कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस वीडिया पर कार्रवाई की मांग राइट फाउंडेशन ने एसमी मंदी से की है।

मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र का यह वीडियो बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो में तीन लड़के दिखाई दे रहे हैं। एक गाना वीडियो के शुरु में बजता हुआ सुनाई दे रहा है। इस वीडियो में सड़क पर एक कुत्ता लेटा हुआ दिखाई दे रहा है जिसे एक युवा कई फीट हवा में उछालता है और पास झाड़ियों में फेंक देता है। उसके बाद झाड़ियों में वह कुत्ता मुंह के बल गिर जाता है फिर दो और लड़के वीडियो में आते हैं उसके बाद तीनों युवा नाचना शुरु हो जाते हैं।

सौंपी शिकायत एसपी मंडी को
राइट फाउंडेशन के पास जब यह टिकटॉक वीडियो पहुंचा तो ऑनलाइन कंपलेंट उन्होंने इस वीडियो की एसपी मंडी को सौंप दी। एसपी मंडी से वीडियो में दिख रहे तीनों युवाओं के खिलाफ राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कार्रवाई पशु अत्याचार अधिनियम पर करने की मांग की है।

ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि आजकल जानवरों पर इंसानों द्वारा बहुत अत्याचार हो रहे हैं जिसके बाद इस नियम के तहत कार्रवाई की मांग सख्त उठाई गई है।
आदेश दिए एफआईआर दर्ज करने के
इस मामले पर एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलते ही हमने एसएचओ पधर को एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी बातें हमारे सामने आएंगी उसी के तहत हम अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



