चेन्नई: अंतरराष्ट्रीय सूचना विज्ञान (इंफार्मेटिक्स) ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए चार छात्र इस वर्ष जुलाई में ईरान रवाना होंगे। ससकेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने चेन्नई मैथेमैटिकल इंस्टीट्यूट के साथ कहा कि यहां हाल में आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड इन इंफार्मेटिक्स ट्रेनिंग कैंप में चुने गए दिल्ली पब्लिक स्कूल के सिद्धांत बंसल और नलिन भारद्वाज, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के श्रीजन मुखर्जी और साईं इंटरनेशनल स्कूल, भुवनेश्वर के संप्रति पांडा तेहरान में आयोजित ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से चार अगस्त के बीच किया जाएगा।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



