उत्तराखंड: पुलिस ने एक महिला के जड़ा थप्पड़, नीचे गिरने से फटा ‌सिर, मीडिया कर्मियों से भी की अभद्रता

Summary :

कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर चौकी में तैनात सिपाही ने चौकी पर अपने बेटे की फरियाद लेकर पहुंची महिला को थप्पड़ जड दिया।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर चौकी में तैनात सिपाही ने चौकी पर अपने बेटे की फरियाद लेकर पहुंची महिला को थप्पड़ जड दिया। महिला इससे सडक पर जा गिरी और उसके सिर में चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला के पति ने पुलिस प्रताडित कर और गुहार लगाने पर सिपाही पर उसकी पत्नी को थप्पड मारने का आरोप लगाया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक पुलिस पीडित परिवार को समझौते का दबाव बना रही थी। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कांस्टेबल ने घटना की कवरेज कर रहे कुछ मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की। जिसके बाद पत्रकारों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष व्याप्त हो गया है।
पीडिता के पति चंद्रमोहन निवासी जगजीशपुर मूल निवासी बिहार ने बताया कि वह यहां अपने परिवार के साथ मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। होली वाले दिन उनके बच्चों ने डीजे लगाया हुआ था और मकान मालिक से उनका झगडा हो गया था। इसके बाद पुलिस उनके लडके को चौकी ले आई थी। रविवार को वह चौकी पहुंचे थे जहां उनके साथ अभद्रता की गई और इसी बीच एक सिपाही ने उनकी पत्नी को थप्पड मारा, जिसके बाद वे नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि हमें दबाया जा रहा है और दबाव बनाया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि पत्नी अभी अस्पताल में हैं। वहीं जिस वक्त घटना हुई चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार चौकी पर ही मौजूद थे। वहीं सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद कांस्टेबल ने घटना की कवरेज कर रहे कुछ मीडिया कर्मियों से भी की अभद्रता। पत्रकारों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष व्याप्त। पुलिस कांस्टेबल द्वारा मारे गए थप्पड़ से नीचे गिरी महिला सिर की चोट को दिखाती हुई। (छाया : पंजाब केसरी)

Desk Team