उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अखिलेश यादव को चुनाव में जीत हासिल हुई। ऐसे में एक बार फिर सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शपथग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटे हुए है।
तो वहीं, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा छल-बल से आई भाजपा के संरक्षण में अपराधियों ने बिना खौफ अपनी अवांछनीय गतिविधियां शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन तंत्र भी उन पर हाथ डालने से हिचकता है। यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा राज में पहले भी भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब तो दुबारा सत्ता में आने से असामाजिक तत्वों को अहंकारी नेतृत्व का भी साथ मिल गया है।
आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है
भाजपा सरकार की वापसी पर दुद्धी सोनभद, में होली पर बुलडोजर पर हुड़दंगियों ने बारात निकाली। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। राज्य में दोबारा छल-बल से आई भाजपा सरकार से जनता की उम्मीदों पर पानी फिरा है और चारों ओर निराशा का कोहराम है। अभी तो शपथ भी नहीं हुई। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होने कहा कि गाजियाबाद में होली के दिन घर में घुस कर साहिबाबाद क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप की घटना प्रकाश में आई है। छात्रा जब थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं, उसके साथ अभद्रता भी की गई।
बुन्देलखण्ड के किसान और युवा आत्महत्या को मजबूर हैं
भाजपा के झूठे वादों से परेशान होकर बुन्देलखण्ड के किसान और युवा आत्महत्या को मजबूर हैं। 71 दिनों में 76 लोगों ने खुदकुशी की है। न युवाओं को रोजगार, न ही किसानों को उनकी उपज का दाम मिलने की उम्मीद है। खुदकुशी करने वालों में छात्र, नौजवान, बेरोजगार, किसान, महिलाएं तथा अन्य कई वर्गों के लोग है। किसान एवं नौजवान की तो बद से बद्त्तर स्थिति है। पीड़त परिवारों की मदद भी नहीं की जा रही है। भाजपा सरकार पूर्णतया असंवेदनशील है।


Download Android App
Download iOS App



