पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर बंगाल में ऐसा विकास होगा जो पहले देखने को नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ योजनाओं की जानकारी दी। कूच बिहार में स्थानीय नायक चीला रॉय की 512वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर बंगाल के छह जिलों में राजवंशी, गोरखा, लेपचा, भूटिया और अन्य समुदायों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम कर रही है।
CM ममता का दावा- उत्तर बंगाल में ऐसा विकास होगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ
उन्होंने कहा, “हम सभी छह जिलों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। हमारे ऊपर विश्वास कीजिये, भरोसा रखिये। हमें गलत मत समझिये और देखिएगा कि उत्तर बंगाल में कैसा विकास होता है। इस क्षेत्र में ऐसा विकास होगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ।” ममता ने कहा कि उनकी सरकार जिला मुख्यालय को एक धरोहर नगर में बदलने के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार दो सौ सरकारी स्कूल स्थापित करेगी जहां शिक्षा का माध्यम राजवंशी भाषा होगी।
चारों नगर निगम में TMC ने दर्ज की जीत
बता दें कि हालही में हुए चारों नगर निगमों के चुनावों में तृणमूल कांग्रेस सभी सीटों पर आगे रहते हुए जीत हासिल की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा था कि राज्य का प्रशासन आम लोगों के हित में काम करता रहेगा। ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह एक बार फिर मां, मति, मानुष की जबरदस्त जीत है। आसनसोल, बिधाननगर, सिलीगुड़ी और चंदनगोर के लोगों को नगर निगम चुनावों में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों पर अपना विश्वास रखने के लिए मेरी हार्दिक बधाई।


Download Android App
Download iOS App



