उस्मानाबाद से शिवसेना के लोकसभा सांसद ओमराजे निंबालकर यहां बुधवार सुबह नायगांव-पडोली गांव में चाकू से हमले में घायल हो गए। पार्टी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, निंबालकर स्थानीय शिवसेना उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने की तैयारी कर रहे थे, तभी भीड़ से एक युवक अचानक उनकी ओर आया और उन पर हमला कर दिया।
महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना की उपनेता नीलम गोढ़े ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर कहा कि कथित रूप से निंबालकर के हाथ में हल्की खरोंच आई है, लेकिन पार्टी नेताओं ने आश्वस्त किया है कि वह खतरे से बाहर हैं।
शिवराज चौहान बोले- मध्य प्रदेश को चील-कौवों की तरह नोंचने में लगे है मंत्री
घटना के बाद निंबालकर के कुछ समर्थक उनके पास पहुंचे और बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोषी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है।


Download Android App
Download iOS App



