कनाडा में इस सप्ताहांत में हुए अग्रिम चुनावों के बारे में माना जा रहा है कि इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इलेक्शंस कनाडा ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़ों के अनुसार इस बार मतदान में साल 2015 में हुए मतदान के मुकाबले 29 प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
साल 2015 के मतदान में 36.5 लाख कनाडाई मतदाताओं ने अग्रिम मतदान में वोट दिया था। शुक्रवार को शुरू हुए मतदान पूरे सप्ताहांत तक चले। इलेक्शंस कनाडा के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 12.4 लाख वोट डाले गए, वहीं सोमवार को छुट्टी के दिन 16 लाख मतदाताओं ने वोट डाले।
अमेरिकी सदन ने हांगकांग ‘लोकतंत्र अधिनियम’ किया पारित
इसके अलावा शनिवार को 9,77,000 और रविवार को 9,15,000 वोट पड़े। मुख्य चुनाव अधिकारी स्टीफन पेरॉल्ट ने कहा, “ज्यादा से ज्यादा, कनाडाई अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अग्रिम मतदान के मौके का फायदा उठा रहे हैं।”पेरॉल्ट ने कहा कि मनीटोबा में बर्फीले तूफान के कारण वहां मतदान पर प्रभाव पड़ा। इलेक्शंस कनाडा प्रांत में अतिरिक्त संसाधनों की तैयारी कर रहा है जिससे 21 अक्टूबर को सभी लोग वोट दे सकें।


Download Android App
Download iOS App



