दुमका : झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव में चोरों ने भारतीय स्टैट बैंक (एसबीआई) के ऑटोमेटिक टेलर मशीन (एटीएम) को काटकर 25 लाख से अधिक रुपये उड़ लिये हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरसडंगाल गांव स्थित एसबीआई के एटीएम को कल देर रात चोरो ने तोड़ दिया और उसमें रखे 25 लाख से अधिक रुपये लूट लिये।
चोरों ने एटीएम को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। चोरी से एक दिन पूर्व ही उक्त एटीएम में 30 लाख रुपये डाले गये थे।सूत्रों ने बताया कि एसबीआई के शाखा प्रबंधक रमेश चन्द, गोराई के आवेदन पर शिकारीपाड़ थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन की और घटना स्थल का जायजा लिया। इसबीच पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक और थानाध्यक्ष को जांच कर चोरी के इस मामले का उछ्वेन करने और मामले में संलिप्त अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



