कर्नाटक के पूर्व डिप्‍टी CM के 30 ठिकानों पर IT विभाग की छापेमारी, कांग्रेस ने बताया, राजनीति से प्रेरित

Summary :

छापेमारी पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने बताया, मैं छापेमारी से अवगत नहीं हूं। मुझे नहीं पता वे कहां छापे मार रहे हैं। उन्‍हें सर्च करने दें मुझे कोई परेशानी नहीं।

आयकर विभाग की टीम कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर के आवास सहित 30 अलग-अलग ठिकानो पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान विभाग को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। मेडिकल एडमिशन के लिए बड़े स्‍तर पर कालाधन जमा करने वाली एक ट्रस्‍ट से संबंधित केस में जी परमेश्‍वर फंसे हैं। 
परमेश्‍वर ने बताया, ‘यदि छापेमारी शैक्षणिक संस्‍थानों पर की जाती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं। उन्‍हें सभी कागजातों को देखने दें।’ छापेमारी पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने बताया, ‘मैं छापेमारी से अवगत नहीं हूं। मुझे नहीं पता वे कहां छापे मार रहे हैं। उन्‍हें सर्च करने दें मुझे कोई परेशानी नहीं। यदि हमारी कोई गलती पता चलती है तो हम इसका जवाब देंगे।’  

जानकारी के मुताबिक विभाग को जो दस्तावेज मिले है इसमें उनके संबंधित ट्रस्ट के जरिए संचालित मेडिकल कॉलेज की अनियमितता से जुड़े दस्तावेज शामिल है। वहीं इस छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  ‘ ये छापेमारी राजनीति से प्रेरित है। वे केवल कनार्टक के कांग्रेसी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। क्‍योंकि नीतियों व भ्रष्‍टाचार के मामलों में हमारा सामना करने में वे असफल हैं।’

Desk Team