माता-पिता के बीच की लड़ाई में पिसा 5 माह का नवजात,सिर में चोट लगने की वजह से हुई मौत

Summary :

जाने-अनजाने में एक पिता ने अपने ही हाथों अपने 5 महीने के बेटे की जान ले ली। यह घटना राजधानी दिल्ली की है।

जाने-अनजाने में एक पिता ने अपने ही हाथों अपने 5 महीने के बेटे की जान ले ली। यह घटना राजधानी दिल्ली की है। बच्चे के माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों के बीच ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि शख्स ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी को जोर से डंडा मारा और उस डंडे की कील महिला की गोद में सो रहे नवजात के सिर में जा लगी। वार इतना जोरदार था कि बच्चा खून से लहूलुहान हो गया।
ये घटना 6 अक्टूबर की है। मामला पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके का है। बच्चे को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 29 साल की दीप्ति और 32 साल के सत्यजीत के बीच कुछ ज्यादा बहस हो गई थी। 
यह आपसी झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया जिस वजह से दोनों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी। पति के द्घारा किया गया वार इतनी तेज था कि उसके सिर से खून बहने लगा। जिसे देख दोनों पति-पत्नी हैरान रह गए। 
पुलिस के मुताबिक शुरूआत में घर पर ही पति-पत्नी ने नवजात की डे्रसिंग करके इलाज करने की कोशिश करी,लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से वह नवजात को फौरान अस्पताल ले गए जहां नवजात को भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।  
बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए जब भेजा गया तब मालूम हुआ कि नवजात के दिमाग में खनू जम जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। अब बच्चे के फरार पिता के खिलाफ  गाजीपुर थाने में आईपीसी की धारा 304 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसे पुलिस ढूंढ रही है। बता दें कि ये दंपति एक किराए के मकान में रहता था और इनकी ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। 

Desk Team