कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की कवायद में जुटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया। बीजेपी अध्यक्ष कर्नाटक के बीदर में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांंग्रेस अध्यक्ष इन दिनों कर्नाटक में घूम-घूम कर केंद्र सरकार के चार साल के कामकाज का हिसाब मांग रहे है। बीजेपी अध्यक्ष ने इस दौरान राहुल गांधी की नकल उतारते हुए उन्हें राहुल बाबा कहकर पुकारा।
अमित शाह ने कहा, राहुल बाबा क्यों इतना चिल्ला रहे हैं, आप हमें पूछ रहे हो कि हमने चार साल में क्या किया है? राहुल बाबा देश की जनता आपसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है’ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस आरोप को साबित करने को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उद्योगपतियों द्वारा लिये गए कर्ज को माफ कर दिया है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, वो गलत है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से ऐसे दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की जो इस बात की ताकीद करे कि उद्योगों को दिए गए ऋण को माफ किया गया है।
दरअसल, उत्तरी कर्नाटक के विजपुरा और बगलकोट जिलों में जनसभाओं के दौरान गांधी ने भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और सवाल किया था कि खुद को देश का चौकीदार बताने वाले मोदी ज्वैलर नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी से कथित रूप से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में ‘‘चुप’’ क्यों हैं। शाह ने कहा, ‘‘ धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज करके ईडी ने कार्रवाई की है। इससे पहले सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में एफआईआर दर्ज की थी।’’ शाह ने कहा भाजपा कर्नाटक में निश्चित रूप से अगली सरकार बनाने जा रही है क्योंकि सिद्धरमैया सरकार सभी मोर्चों पर ‘‘नाकाम’’ रही है।


Download Android App
Download iOS App



