कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की जयनगर विधानसभा सीट के लिए बुधवार को 11वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी बीजेपी के प्रतिद्वंद्वी बी.एन प्रह्लाद से आगे चल रही हैं। जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, कुल 16 दौर की मतगणना में से 11वें दौर की मतगणना में सौम्या 43,476 वोटों के साथ बीजेपी उम्मीदवार से आगे हैं, बीजेपी उम्मीदवार को 30,746 वोट मिले हैं।
सौम्या 12,730 वोटों के मार्जिन से आगे हैं। जयनगर विधानसभा सीट के लिए मतगणना एक निजी कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। बीजेपी के उम्मीदवार बी.एन विजय कुमार के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गए थे। उनका 4 मई को निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर सोमवार को चुनाव हुए थे। बीजेपी ने विजय कुमार के छोटे भाई बी.एन प्रह्लाद को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था वहीं सौम्या कांग्रेस नेता व पूर्व गृहराज्य मंत्री रामालिंगा रेड्डी की बेटी हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



