नई दिल्ली : विनिर्माण और खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के चलते अप्रैल महीने में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दर बढ़कर 4.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने में औद्योगिक उत्पादन 3.2 प्रतिशत बढ़ा था और इस वर्ष मार्च में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 77 प्रतिशत भारांश रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन अप्रैल में काफी अच्छा रहा।
अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन पिछले साल के समान महीने की तुलना में 5.2 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल , 2017 में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत रही थी। इसी तरह अप्रैल में खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले समान महीने में 3 प्रतिशत रही थी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



