बेंगलूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कर्नाटक में अपने तूफानी अभियान की शुरूआत करेंगे और कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बेदखल कर दूसरी बार इस दक्षिणी राज्य में सरकार बनाने के भाजपा के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे। मोदी कल चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली और बेलगावी के उडुपी तथा चिक्कोडी में रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह फरवरी में प्रचार के लिए कर्नाटक आये थे। उडुपी रैली से पहले मोदी कृष्ठा मठ जा सकते हैं और मठाचार्य से मिल सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री की कम से कम एक दर्जन रैलियां हो सकती हैं। कर्नाटक की 224 विधानसभाओं के लिए 12 मई को चुनाव होने हैं। परिणाम 15 मई को घोषित किये जाएंगे।
मोदी के दौरे की पूर्वसंध्या पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जहां राज्य में उनके स्वागत की बात कही वहीं टि्वटर पर उनसे सवाल पूछ डाले। सिद्धरमैया ने ट्वीट किया , ‘‘ नरेंद्र मोदी जी। पता चला कि आप कल हमारे कर्नाटक आ रहे हैं। हम आपका हमारे राज्य में स्वागत करते हैं। जब आप यहां होंगे तो हम कन्नडिगा चाहेंगे कि आप हमारी इन चिंताओं पर ध्यान दें। ’’ उन्होंने अपने ट्वीट में दागी खनन कारोबारी जी जर्नादन रेड्डी के भाइयों और सहयोगियों को भाजपा का उम्मीदवार बनाये जाने और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाये जाने पर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



