कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा है कि केंद्र सरकार एक या दिनों में बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को कई राज्यों में बाढ़ हुई तबाही से संबंधित रिपोर्टे मिल चुकी हैं और वह एक या दो दिनों में वित्तीय सहायता पैकेज जारी कर सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विस्थापित लोगों की मदद के लिए पहले ही कई कदम उठा चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार की तरफ से और अधिक सहायता प्रदान किये जाने प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’
येदियुरप्पा ने कहा,‘‘केंद्र सरकार की एक ही बार में बाढ़ प्रभावित सभी राज्यों के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा करने की योजना है।’’ उन्होंने राज्य के 15 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा पर कहा,‘‘हम इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा उप-चुनाव में सभी सीटें जीतेगी।’’
येदियुरप्पा ने बल्लारी जिले से अलग एक नया जिला विजयनगर बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ विधायकों के विरोध करने पर कहा, ‘‘सरकार अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी संबंधित लोगों को विश्वास में लेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बल्लारी जिले के सभी भाजपा विधायकों से बात करूंगा।’’


Download Android App
Download iOS App



