गुरुग्राम : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने पांच साल में हरियाणा की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। अब वक्त आ गया है कि लोग भाजपा के लिए वोट मांगने जाने वालों से कामकाज का ब्यौरा लें, रिपोर्ट मांगे और तब वोट का निर्णय करे। उन्होंने कहा कि हर तरह से परेशान लोग ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।
इस बार भारी वोट के जरिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, विधायक दल नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव और कुलदीप विश्नोई ने साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के नए अभियान “पहले रिपोर्ट, फिर वोट” की शुरुआत की। अभियान का मु य उद्देश्य खट्टर सरकार की नीतिगत विफलताओं और कुप्रबंधन जैसी नाकामियों को उजागर करना है।
लोगों से प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर जबाव लेना है। प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से टोल फ्री नंबर-9911427999 “पहले रिपोर्ट, फिर वोट” अभियान से जुड़ने के लिए जारी भी किया गया। इसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया औऱ संदेश भेज सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। 28 प्रतिशत से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। सरकार के संरक्षण में ड्रग्स माफिया फलफूल रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही ड्रग्स माफिया को चुन चुनकर जेल में बंद किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



