केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने आज कहा कि पिनारयी विजयन सरकार का कल विधानसभा में निर्दिष्ट सदस्यों की कमी के कारण मंत्रिमंडल की विशेष बैठक का आयोजन करने में विफल रहना राज्य के लिए शर्मनाक है। विपक्ष के नेता ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि निर्दिष्ट सदस्यों की कमी के कारण मंत्रिमंडल की बैठक को रद्द कर दिया गया।
कुल 19 मंत्रियों में से सिर्फ छह मंत्री विशेष बैठक के लिए पहुंचे जिसके कारण कुछ अध्यादेशों की वैधता को बढ़ाया नहीं जा सका। इस घटना को केरल की जनता का अपमान करार देते हुए उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मंत्री पार्टी की बैठकों में व्यस्त हैं। मंत्रियों को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
माकपा के कुछ मंत्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के चार मंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नामित तथा कांग्रेस (एस) के सदस्य मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के लिए नहीं पहुंचे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



