केरल में मंगलवार को एक उबर टैक्सी ड्राइवर पर दो लोगों ने लोहे की छड़ से हमला किया और फिर उसकी कार ले कर भाग गए। पुलिस के अनुसार, दो व्यक्तियों ने पुथुक्कड़ के लिए एक उबर टैक्सी बुक की थी। टैक्सी के अम्बाल्लुर पहुंचने पर उसमें बैठे दो व्यक्तियों ने चालक के सिर पर लोहे की छड़ से हमला किया।
हमला करने के बाद उन्होंने चालक को जख्मी हालत में सड़क पर छोड़ दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए। राजमार्ग पर गश्त लगाती पुलिस ने घायल ड्राइवर राजेश को देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार हमले की घटना रात सोमवार देर रात एक बजे की है। बाद में यह कार एर्नाकुलम जिले के कलाडी के समीप खड़ी मिली।
कोर्ट ने कांग्रेस नेता शिवकुमार की न्यायिक हिरासत 25 अक्टूबर तक बढ़ाई
दरअसल, त्रिसूर के केएसआरटीसी बस स्टॉप से दो यात्रियों ने एक उबर टैक्सी बुक की। जब वे पुदुक्कड़ के पास पहुंचे तो एक यात्री ने ड्राइवर राजेश के सिर पर हमला किया और उसे बाहर फेंक दिया। ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लुटेरों का पीछा किया। लुटेरों ने खुद को घिरता देख गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।


Download Android App
Download iOS App



