सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीआरसी स्कूल का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद छात्र-छात्राओं का मानसिक शोषण का आरोप प्रधानाध्यापक पर लगाया और उप जिला अधिकारी बीसलपुर को इसके बारे में जानकारी दी है। जैसे ही बीएसए के संज्ञान में यह मामला आया उन्होंने खंड शिक्षा बीसलपुर से जवाब मांगा है।

बता दें कि मदरसे की प्रार्थना कतारों में खड़े होकर परिषदीय स्कूल के बच्चे कर रहे थे। वीडियो में जो बच्चे प्रार्थना कर रहे हैं वह दरअसल स्कूल के प्रधानाध्यापक के कहने पर कर रहे थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही बच्चों का यह वीडियो वायरल हुआ उसके बाद मीडिया ने बच्चों के पास स्कूल जाकर बात करनी चाहिए लेकिन बच्चों ने कैैमरे के सामने प्रधानाध्यापक के डर से कुछ नहीं कहा।

एसडीएम बीसलपुर सौरभ दुबे को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों पर अध्यापक मानसिक शोषण कर रहे हैं और कहा कि इसकी कार्रवाई करें। खबरों के अनुसार, नगर के अध्यक्ष रवि सक्सेना के पास एक वीडियो आया और उसमें मदरसे ही प्रार्थना स्कूल के बच्चों को कराई जा रही थी।

उस स्कूल में हिंदू बच्चे भी हैं जिन्हें मदरसे की प्रार्थना कराई जा रही थी। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के पास धर्म शिक्षा देने का अधिकार नहीं है ऐसे में वह कैसे मदरसे की प्रार्थना करवा रहे हैं। एसडीएम को ज्ञापन इसके लिए हमने दे दिया है।

मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रधानध्यापक ने कहा कि सारी प्रार्थना तो एक ही होती हैं और हमारे स्कूल में 267 छात्र-छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि स्कल में मुस्लिम बच्चों की आबादी 90 प्रतिशत है और मदरसे की प्रार्थना मुस्लिम बच्चों के कहने पर ही कराई जाती है। इतना ही नहीं राष्टीय गान भी बच्चों को कराया जाता है।

मीडिया से बात करते हुए बीसएए देवेंद्र स्वरूप ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला आ चुका है। खंड शिक्षा अधिकारी बीसलपुर से इसके संबंध में आख्या मांगा है। आख्या जैसे ही हमने मिलेगी हम प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



