केरल में हुई CPI-M कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS को ठहराया जिम्मेदार, BJP वर्कर्स के साथ हुई थी बहस

Summary :

केरल के थालास्सेरी जिले के पास पूनोल में सोमवार तड़के एक अज्ञात गिरोह के किए हमले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ता की मौत हो गई।

केरल के थालास्सेरी जिले के पास पूनोल में सोमवार तड़के एक अज्ञात गिरोह के किए हमले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान न्यू माहे के समीप स्थित पूनोल निवासी के हरिदासन (54) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक मछुआरा है। उसके परिवार में पत्नी मिनी के अलावा दो बेटियां हैं।
उन्होंने बताया कि हरिदास पर उस समय हमला हुआ जब वह मछली पकड़कर घर लौट रहा था। जब वह अपने घर पहुंचने ही वाला ही था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हरिदास की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने उसे थालास्सेरी को-ऑपरेटिव अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।
हत्या के लिए RSS कार्यकर्ताओं को ठहराया जिम्मेदार 
माकपा के सूत्रों ने कहा है कि गत सात फरवरी को पूनोल के एक मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक कहा-सुनी हुई थी और संदेह है कि हत्या उसी की परिणति है। माकपा के जिला सचिव एम वी जयराजन ने हमले के पीछे आरएसएस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। माकपा के सूत्रों ने कहा कि गत सात फरवरी को पूनोल के एक मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक कहा-सुनी हुई थी, संदेह है कि हत्या उसी को लेकर हुई है। 
कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई हत्या 
बात दें कि कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। हिजाब विवाद के बीच हुई इस हत्या को लेकर इलाके में 23 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है। वहीं सरकार  हत्या को हिजाब विवाद से जोड़े जाने से इनकार कर रही है। रविवार को शिमोगा में एक 23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था।  

Desk Team