केरल सरकार ने पर्यावरण दिवस पर एक करोड़ पौधे लगाए

Summary :

NULL

केरल सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षरोपण के लिए एक करोड़ पौधे लगाए। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पर्यावरण दिवस पर राज्य के सभी वर्गों से वृक्षरोपण की इस पहल पर सरकार को समर्थन और सहयोग करने की अपील की। राज्यपाल पी सदाशिवम ने इस दिवस पर राज भवन परिसर में एक पौधा लगाया। जाने-माने मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने भी यहां के एक कॉलेज में वृक्षरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

‘ग्रीन केरल मिशन’ के तहत कई स्कूलों, स्थानीय स्वशासन निकायों और स्वैच्छिक संगठनों ने सरकार के इस वृक्षरोपण मुहिम में भाग लिया। इस साल के वृक्षरोपण की विशेषता रही कि सरकार ने बबूल और यूकलिप्टस जैसे पौधों को दूर ही रखा जो ज्यादा मात्रा में भूजल का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ फल देनेवाले और पर्यावरण के अनुकूल पौधों का ही वितरण किया। पर्यावरण के लिए हानिकारक पेड़ों को काटने के कार्यक्रम अलावा ‘कनेक्टिंग पीपल टू नेचर’ नामक एक अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

Desk Team