गुरूदासपुर गांव में महिला के साथ कथित रूप से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया बटाला गांव की रहनेवाली महिला ने पुलिस से शिकायत का मामला दर्ज किया । महिला(21) का आरोप है कि निवासी राजन सिंह उसी डेरा गांव के बाबा नानक पुलिस स्टेशन के अंदर पडऩे वाले सुनसान घर में जबरदस्ती महिला को ले गया । महिला ने कहा कि राजन सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घटना को नहीं बताने की धमकी दी।
सिंह ने उसी गांव में रहनेवाले अपने दोस्तों को बुलाया, जिन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अपराध करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गये। पांचों व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजन, जगरूप और रूबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।


Download Android App
Download iOS App



