मध्य प्रदेश के भोपाल में अपनी आने वाली वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान विवादित बयान देकर फंसी टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने आज मामला दर्ज होने के बाद एक बयान जारी किया है। श्वेता ने अपने बयान में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी है, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और गलत समझा गया।
बयान को तोड़ मरोड़कर किया जा रहा पेश :श्वेता
श्वेता तिवारी ने अपने बयान में कहा कि “मुझे पता चला है कि मेरे एक सहयोगी की पिछले किरदार का जिक्र करते हुए मेरे एक बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और गलत समझा गया है। उन्होंने कहा कि जब मेरे बयान को संदर्भ में रखा जाएगा तो हर कोई समझ जाएगा कि भगवान को लेकर दिया गया बयान ‘सौरभ राज जैन की एक देवता की लोकप्रिय भूमिका के संदर्भ में था। लोग चरित्र नामों को अभिनेताओं से जोड़ते हैं और इसलिए, मैंने मीडिया के साथ अपनी बातचीत के दौरान एक उदाहरण के रूप में इसका इस्तेमाल किया।
श्वेता तिवारी ने विनम्रतापूर्वक मांगी माफी
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, इसे पूरी तरह से गलत समझा गया है जो बेहद दुखद है। एक ऐसे इंसान के तौर पर जिसे खुद ‘भगवान’ पर बहुत भरोसा है, मैं जाने या अनजाने में भी ऐसी कोई बात नहीं करूंगी या कहूंगी जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। मुझे यह समझ आ गया है कि बिना सन्दर्भ के इस बयान को सुनने से अनजाने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कृपया आश्वस्त रहें कि मेरे शब्दों या कार्यों से किसी को चोट पहुंचाने का मेरा इरादा कभी नहीं रहा है। इसलिए, मैं विनम्रतापूर्वक उस चोट के लिए माफी मांगना चाहती हूं, मैंने अनजाने में बहुत से लोगों की भावनाओं को नुक्सान पहुंचाया है।”
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि प्रमोशन के दौरान सौरभ को वेब सीरीज में ब्रा-फिटर का किरदार निभाने के लिए चिढ़ाया जा रहा था, जबकि अपने पिछले शो में उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस पर श्वेता ने कहा, ‘भगवान से सीधा ब्रा फिटर। मैटलैब जंप तो देखो… मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।” यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया। इसने मप्र के गृह मंत्री का निर्देश आया जिसमे उन्होंने भोपाल के पुलिस आयुक्त से इसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। जिसके बाद आज अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी।


Download Android App
Download iOS App



