कैलाश विजयवर्गीय का ममता बनर्जी पर वार, कहा- यह क्या हो रहा है आपके राज में

Summary :

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गुरुवार को निशाना साधा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गुरुवार को निशाना साधा। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, ‘‘यह क्या हो रहा है ‘दीदी’ आपके राज में।’’  विजयवर्गीय ने मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी और उनके आठ वर्ष के बच्चे की कथित तौर पर क्रूर हत्या के संदर्भ में यह आरोप लगाया है। 

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इससे बुरा और क्या हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि यह घटना बताती है कि तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, आरएसएस कार्यकर्ता और उसका परिवार मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में रहता था। 

मानहानि मामले में सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, अगली सुनवाई 10 दिसंबर को

कुछ अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। भाजपा और आरएसएस ने घटना के विरोध में गुरुवार को मुर्शिदाबाद में विरोध मार्च की घोषणा की है।

Desk Team