कोलकाता: दमदम रेलवे लाइन के पास धमाका, 1 घायल, 10 क्रूड बम बरामद

Summary :

NULL

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दम दम कैंट रेलवे लाइन के पास एक बम विस्फोट हुआ है। सोमवार सुबह हुए इस विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट देसी बम के फटने से हुआ है। घटनास्थल पर भारी पुलिसबल मौजूद है। बम विस्फोट के बाद पुलिस ने इस इलाके की तलाशी ली।

kolkata Explosion

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास पुलिस को वहां से दस क्रूड बम बरामद हुए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा रेलवे अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर तलाशी ली है। फ़िलहाल इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में बम आए कहां से और इन्हें यहां कौन और किस उद्देश्य से लाया था। वही, घटनास्थल पर आसपास रहने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team