मसूरी : मसूरी टिहरी बाईपास रोड से झड़ीपानी जा रही एक मारूति कार अनियंत्रित होकर जेपी बैंड के समीप गहरी खाई में जा गिरी जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों ने निकाल कर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मसूरी टिहरी बाई पास से झड़ीपानी जा रही एक मारूति कार जेपी बैंड के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। यह घटना करीब ग्यारह बजे प्रातः की है। मारूति कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा व स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक आसिफ 25 वर्ष पुत्र आरपी खान निवासी झड़ी पानी को गहरी खाई से निकाला व देहरादून मैक्स अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड भी पहुंची। एसएसआई बीएल भारती व केएन पुरोहित ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को खडड से निकाला व देहरादून मैक्स अस्पताल भर्ती कराने को रवाना किया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



