देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों का विकास रोकने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने जो अल्पसंख्यक उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की थी वह भी बेहतर ढंग से संचालित नहीं हो रही हैं। देश को धर्म, जाति एवं समुदाय में बांटकर भाजपा राजनीतिक कर रही है। जबकि कांग्रेस हमेशा सर्वधर्म संभाव के पक्ष में रही है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान कया। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगारी, महंगाई एवं अराजकता का जो माहौल है उससे आमजन परेशान हैं लेेकिन इससे प्रदेश सरकार को कोई सरोकार नही है।
अल्पसंख्यक सम्मान समारोह के संयोजक एवं प्रदेश सचिव आजाद अली ने निकाय चुनाव में अल्पसंख्यकों को भी निश्चित प्रतिशत में टिकट देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, दीप बोहरा, सुनीता प्रकाश, रईश फातमा, निधि सिंह, सुलोचना देवी, आबिद अली, इलियास अंसारी, नुशरत खान, इरशाद अली, तौफिक खान, लईक अंसारी, आकिल राणा, दानिश खान, भजन सिंह आदि मौजूद रहे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



