सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली पांच पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की हैं। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि कच्छ जिले के निकट क्रीक क्षेत्र से शुक्रवार रात 10 बजकर 45 मिनट के करीब एकल इंजन वाली पांच नौकाएं जब्त की गईं।

बयान के अनुसार, “इस क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया जो अब भी जारी है। अब तक इस क्षेत्र से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।” सर क्रीक क्षेत्र में स्थित हरामी नाले से बीएसएफ बीते कुछ महीनों के दौरान छोड़ी गई कई पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कर चुका है।


Download Android App
Download iOS App



