हाल ही में गुजरात से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जी हां यहां पर एक ऑटोरिक्शा चालक नए ट्रैफिक जुर्माने से इतना ज्यादा दुखी आ गया कि उसने मरने के लिए फिनाइल पी लिया। इस ऑटोरिक्शा चालक का नाम राजेश सोलंकी है जिसकी उम्र 48 साल है।

पुलिस ने अहमदाबाद के राजेश सोलंकी का ऑटो जब्त कर लिया था जब वो आरटीओ पहुंचा तब उसे मालूम हुआ कि उसको 18 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। जिसके बाद राजेश सोलंकी परेशान हो गया और उसने घर पर रखा हुआ फिनाइल पी लिया। जैसे ही सोलंकी ने फिनाइल पीया तो वह बुरी तरह तड़पने लगा। फिनाइल पीने से उसकी आंते बुरी तरह से प्रभावित हो गई। उसके बाद उसे जैसे-तैसे एलजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया।

आईसीयू में भर्ती करा देने के बाद उसके पेट से जहर रूपी कुछ लिक्विड बाहर निकाला गया। जब हालत सामान्य हुई तब उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। हॉस्पिटल के असिस्टेंट आरएमओ डॉक्टर तेजल शाह ने बताया कि अभी उसे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सोलंकी ने फिनाइल पीने की पीछे की वजह हाल ही में बड़ा हुआ जुर्माना बताया। उसके कहा कि ट्रेफिक पुलिस ने मेरा ऑटो डेढ़ महीने पहले जब्त किया था।

वहीं सोलंकी केबेटे उज्जवल के मुताबिक पिता ही मेरे परिवार में एक अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। मैं बीएससी की पढ़ाई कर रहा हूं और छोटा भाई सातवीं कक्षा में है। उनके ऑटो को दादा साहेब ना पागला के पास पुलिस ने जब्त कर लिया था।
जो टेपों पर जुर्माना लगाया गया है वो नए ट्रैफिक रूल्स के मुताबिक है। हम इतना ज्यादा जुर्माना नहीं दे सकते हैं। मेरे पापा ने प्राधिकरण से इस जुर्माने की राशि को कम या फिर माफ करने की विनती की। लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई जिससे परेशान होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।


Download Android App
Download iOS App



