टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी 28 सितम्बर को 34वां जन्मदिन मना रही है। मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी और अपने लम्बे टीवी करियर में उन्होंने कई बड़े सीरियलों में काम किया है। अब मौनी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव है।

मौनी ने फिल्म गोल्ड से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस साल अचानक एक्ट्रेस ने सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल मौनी ने मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में ऐसी हरकत कर दी थी कि माहौल गरमा गया था।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की शादी 9 मार्च को मशहूर हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग हुई थी। चार दिन तक चले इस फंक्शन में देश विदेश की नामी गिरामी हस्तियां शामिल हुई थी। इस शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था और सितारों की खास परफॉरमेंस भी शामिल थी।

शादी की पार्टी में मौनी रॉय की परफॉरमेंस भी होनी थी पर ऐन मौके पर मौनी ने अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दे दी थी। इसके बाद उनका सिक्योरिटी और मैनेजमेंट के साथ काफी विवाद हुआ था।

दरअसल पार्टी में बेहद हाई सिक्योरिटी का इंतजाम था पर वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया था। सभी ने सिक्योरिटी के साथ सहयोग किया पर मौनी ने अंदर पहुँचते ही फोन की सील को निकालने की कोशिश की थी।

सील पर लगे सेंसर से सिक्योरिटी स्टाफ हरकत में आया और मौनी का फ़ोन दुबारा सील कर दिया गया पर मौनी फिर भी नहीं मानी और सिक्योरिटी अफसर से काफी बहस करने लगी। सिक्योरिटी स्टाफ के ना मैंने पर मौनी ने शो कैंसिल करने की धमकी तक दे डाली थी।

एडवांस पेमेंट होने की वजह से मौनी को आखिरकार परफॉरमेंस देना पड़ा पर उनकी हरकत के बाद पूरी पार्टी में उनकी ही चर्चा होती रही थी।


Download Android App
Download iOS App



