पणजी : उत्तरी गोवा जिले के अरपोरा गांव में एक 65 वर्षीय महिला कलाकार और उसके माली को उन्ही के घर पर मृत पाया गया। महिला कलाकार का नाम शिरीन मोदी बताया जा रहा है।
मृत कलाकार उत्तरी गोवा जिले के वह अरपोरा गांव में एक आर्ट स्टूडियो चलाती थी। वहीं माली का नाम प्रफुल्ल बताया जा रहा है और वह असम का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार, माली ने शिरीन मोदी को मारा और बाद में घटनास्थल से भागने की कोशिश करते हुए गिरने की वजह से आई चोटों के कारण वह खुद भी मर गया। अधिकारी ने यह भी कहा कि मृत कलाकार के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में माली क्राइम सीन से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार माली ने घर के स्टोररूम में पहले भारी हथियार से महिला पर वार किया फिर बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वह गिर गया और उसे भी चोटें लगी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला है कि महिला और उसके माली के बीच हमेशा मनमुटाव और बहस होती रहती है। महिला को गोवा मेडिकल कॉलेज में पहले ही मृत घोषित कर दिया गया तो वहीं प्रफुल्ल को स्थानीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



