जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को रियासी जिले में त्रिकूट पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और नवरात्रि उत्सव के सुचारू संचालन के लिए किए गए सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह, रियासी के एसएसपी रश्मि वज़ीर और सीआरपीएफ की 6वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर जतिंदर गुप्ता ने कटरा आधार शिविर में दिलबाग सिंह की अगवानी की। उन्हें मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि डीजीपी को शहर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त तैनाती के अलावा, रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों, जांच चौकियों के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, डीजीपी ने बलों के बीच समन्वय और तालमेल पर जोर दिया।


Download Android App
Download iOS App



