गोवा में वास्को सिटी में अमोनिया गैस लीक होने से दो महिलाओं की बिगड़ी हालत

Summary :

NULL

गोवा में वास्को शहर को पणजी से जोड़ने वाले हाईवे पर अमोनिया गैस ले जा रहे एक टैंकर के पलट जाने से हड़कंप मच गया है। बाद में टैंकर चिकालिम गांव को खाली कराया गया और कम से कम दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, पणजी से वास्को सिटी जाने वाले हाइवे पर अमोनिया गैस का टैंकर पलट जाने से ये हादसा हुआ है।

हादसा आधी रात करीब पौने तीन बजे हुआ। टैंकर वास्को शहर में स्थित मॉर्मगाओ पोर्ट ट्रस्ट से शहर में स्थित जु़आरी औद्योगिक लिमिटेड तक अमोनिया गैस ले जा रहा था। डिप्टी कलेक्टर महादेव अरोंदेकर ने बताया, ‘तुरंत आपदा प्रतिक्रिया बल को घटनास्थल पर भेजा गया और पुलिस, दमकल तथा आपात सेवा कर्मियों से कहा गया है कि लोगों को जगाकर समूचे इलाके को खाली कराएं।’

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद दो महिलाओं को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।’ उन्होंने बताया कि वे अपने घर में सो रही थीं जो घटनास्थल के करीब है। वास्को पुलिस निरीक्षक नोलस्को रपोसो ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद उन्होंने जु़आरी औद्योगिक कारखाने के सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया है। उन्होंने बताया, ‘स्थिति से निपटने के लिए एक बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है।’

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team