वारसॉ : पोलैंड के राष्ट्रपति ने झूठी खबरों (फेक न्यूज) के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनके देश ने भी झूठी खबरों का दंश झेला है। राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा ने आज ट्वीट किया कि ट्रंप ने ,‘‘झूठी खबरों के खिलाफ लड़ाई पर जोर दिया। धन्यवाद। हमें उस तरीके के खिलाफ लडाई जारी रखनी चाहिए। पोलैंड भी इससे ग्रस्त रहा है। अनेक यूरोपीय और यहां तक की अमेरिकी अधिकारी इन खबरों के आधार पर पोलैंड के बारे में धारणा बना लेते हैं। ’’
गौरतलब है कि ट्रंप ने ‘‘झूठी खबरों के लिए पुरस्कार’’ का खुलासा करते हुए कुछ मीडिया हाउस को ये पुरस्कार देने की बात कही थी। इनमें से एक पुरस्कार न्यूजवीक के लिए भी था जिसने अपनी एक खबर में कहा था कि पिछली गर्मियों में वारसॉ की यात्रा के दौरान डूडा की पत्नी अगाता के. डूडा ने ट्रंप से हाथ नहीं मिलाया था। दरअसल ट्रंप ने हाथ आगे बढ़ाया लेकिन तब तक अगाता ट्रंप की पत्नी मिलानिया ट्रंप से हाथ मिलाने आगे बढ़ गई थीं।
4X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



