चम्बा के समीप मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 10 लोग घायल

Summary :

चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैक्स वाहन के चम्बा के समीप अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर सड़क पर पलट जाने से उसमे सवार एक की मौत हो गयी जबकि दस अन्य घायल हो गये।

नई टिहरी : टिहरी जिले के अर्न्तगत चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैक्स वाहन के चम्बा के समीप अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर सड़क पर पलट जाने से उसमे सवार एक की मौत हो गयी जबकि दस अन्य घायल हो गये। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लम्बगांव महर गांव में कल मतदान करने के बाद आज वापस लौट रहे थे कि चम्बा से करीब तीन किमी ऋषिकेश के ओर मैक्स संख्या यू के 14 टीए 0957 चालक से अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई जिससे मैक्स सड़क पर ही पलट गयी, जिन्हे पुलिस की मदद से समीप के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, दुर्घटना में कविता पुत्री संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी रैका थाना लम्बगांव टिहरी गढ़वाल की मौत हो गयी। 
जबकि चालक कुंवर सिंह राणा, उजला देवी, महिपाल सिंह, दरवा देवी, मनीषा, चंद्रभागा देवी, भगवानी देवी, रजनी देवी व  प्रियंका देवी घायल हो गये जिन्हे हल्की चोटे बतायी जा रही हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। 

Desk Team