हैदराबाद : दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए रविवार को खम्मम शहर में एक घर में गयी 17 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके चार सहपाठियों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया है।
उन्होंने बताया कि एक निजी कॉलेज की डिग्री की एक छात्रा ने आज खम्मम थ्री टाउन थाना में एक शिकायत दर्ज करायी कि उसके चार सहपाठियों ने दो दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना उस समय हुयी जब वह जन्मदिन की पार्टी में गयी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया और किसी के समक्ष मामले का खुलासा नहीं करने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ल कर लिया है। मामले के सभी आरोपी व्यस्क हैं।


Download Android App
Download iOS App



