ढाका : बंगलादेश में एक कपड़ा कारखाने में कल एक बॉयलर में विस्फोट होने से 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। अग्निशमन अधिकारियों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक बंगलादेश कंपनी मल्टीफेब्स लिमिटेड के एक संयंत्र में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
चीन के बाद दुनिया में सबसे बड़ा कपड़ा निर्माण उद्योग है बंगलादेश में
अग्निशमन सेवा अधिकारी पी चन्द्र मोदाक ने बताया कि नौ लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल में हुई। चीन के बाद दुनिया में सबसे बड़ा कपड़ा निर्माण उद्योग बंगलादेश में है। इस देश में 40 लाख लोग इस उद्योग से जुड़े हुए है। कंपनी ने कहा कि संयंत्र में कामकाज ठीक से चल रहा था और बॉयलर की हाल में सर्विस करायी गयी थी। यह महज एक दुर्घटना है।
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माहिउद्दीन फारूकी ने रायटर को बताया कि बॉयलर ठीक से चल रहा था। सर्विस के बाद कर्मचारी इसे फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान इसमे विस्फोट हो गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में एक कपड़ा कारखाना परिसर ढ़हने से 1100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि वर्ष 2012 में एक कपड़ा कारखाने में आग लगने से 112 श्रमिकों की मौत हो गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



