सोशल मीडिया पर तेलंगाना पुलिस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसवाला महिला होमगार्ड से पीठ की मसाज करवा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4-6 महीने पुराना है और यह आर्म्ड हेडक्वार्टर में शूट किया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो तेलंगाना के जोगुलंबा-गड़वाल जिले का है। घटना के सामने आने के बाद जोगुलंबा-गड़वाल जिले की पुलिस को जांच के आदेश देने पड़ गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पीठ की समस्या से परेशान थे और उन्होंने होमगार्ड से विनती की कि वह उनकी पीठ दबा दे जिसे उनसे अपनी मर्जी से किया।
वीडियो में एएसआई एक कॉट पर लेटे हैं और महिला उनकी पीठ दबा रही है। हालांकि विजय कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
#WATCH: An Assistant Sub-Inspector gets massage done by a woman home guard in #Telangana‘s Jogulamba Gadwal. (Source: Unverified) pic.twitter.com/B0s0cskKlk
— ANI (@ANI) November 14, 2017


Download Android App
Download iOS App



