लुधियाना- मोगा : गैंगस्टर हरदीप शेरा से दूसरे दिन के पुलिस रिमांड दौरान की गई पूछताछ में पुलिस ने शेरा से कुछ मोबाइल नंबरों के साथ-साथ उन लोगों की जानकारी हासिल की, जिनसे शेरा अकसर बात करता था। इन संदिग्ध लोगों के बारे में कुछ जानकारी हासिल करने के बाद से मोगा, लुधियाना और खन्ना पुलिस की संयुक्त एसआईटी ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने का काम शुरू कर दिया है। उधर पुलिस ने रमनदीप, धर्मिंदर गुगनी, जगतार सिंह, शेरा, जिम्मी और मिंटू को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की। इस पूछताछ में पुलिस आरोपियों से पूछे गए किसी भी जवाब से संतुष्ट नहीं हो सकी।
आतंकी मिंटू द्वारा नाभा जेल में जिन मोबाइल से जिस नंबर पर फोन किया जाता था उसकी कॉल डिटेल को पुलिस ने निकालना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक की मेहनत में पुलिस को कोई विशेष जानकारी हाथ नहीं लगी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों से उनके हाथ में कई अहम जानकारियां हासिल हो चुकी है, लेकिन उन्हें आपस में जोडऩे के बाद उनसे जुड़े अन्य लोगों को काबू करने के बाद सभी कडय़िों को एक दूसरे से जोडऩे का काम किया जाएगा। आरोपियों को अदालत अधिक से अधिक सजा दे सके, इसके लिए पुलिस का ध्यान आरोपियों से जानकारियां हासिल करने के आलावा अधिक से अधिक सबूत हासिल करना भी है, जो आरोपियों द्वारा किए अपराध को अदालत में सच साबित करने में सहायता करेंगे।
जिस तरह से आतंकी मिंटू ने भारत में रहते हुए मलेशिया के मोबाइल नंबर को प्रयोग किया था, उसी तरह से शेरा भी अपने इटली का नंबर ही भारत में आने के बाद प्रयोग करता था। शेरा ने कभी भी पंजाब आने के बाद लोकल मोबाइल सेवा को नहीं अपनाया। इसके पीछा अभी तक शेरा पुलिस को कोई ठोस कारण नहीं बता पाया है। पकड़ जाने से कुछ समय पहले तक शेरा किसी अन्य फोन सेट का प्रयास करता रहा है और पुलिस उस पुराने मोबाइल सैट को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



