झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में जसीडीह-दुमका रेल खंड पर महारो रेलवे पुल के निकट आज ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया मृतक की पहचान दुमका शहर के जरवाडीह गांव निवासी 52 वर्षीय लखन शर्मा के रूप में की गयी है। वह बढ़ई मिस्त्री का काम करता था।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जामा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक हादसे का शिकार हुआ है या फिर उसने आत्महत्या की है।


Download Android App
Download iOS App



