क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं रह गया। आज जितने भी क्रिकेट स्टार हैं वो किसी बड़े सेलेब्रिटी से कम नहीं। इन खिलाड़ियों को स्टाईल ऑइकन माना जाने लगा। कोहली कितनी अच्छा कवर ड्राइव मारेंगे, इसकी चर्चा तो होगी। साथ ही वह कौन सी नई हेयर स्टाईल रखेंगे, या बियर्ड में क्या एक्सपेरिमेंट करेंगे। इसको लेकर युवाओं में बहुत क्रेज रहता है। हालांकि क्रिकेट स्टार्स से पहले इनकी जिंदगी भी आम थी। आइए आपको दिखाते हैं क्रिकेटर्स की पुरानी जिंदगी की कुछ तस्वीरें….
विराट कोहली :
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का बचपन भी आम लोगों की तरह ही था। कोहली को शुरुआत से ही क्रिकेट से लगाव था। बाद में कोहली ने क्रिकेट को अपना करियर चुना और नई इबारत लिखी। आपको बता दें कि कोहली, ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा ने साथ में क्रिकेट खेला था। लेकिन इसमें सबसे पहले ईशांत ने 2007 में डेब्यू किया, वहीं कोहली ने 2008 में और जडेजा ने 2009 में वनडे क्रिकेट खेला।
युवराज सिंह :
टीनएज में युवराज सिंह एक पंजाबी फिल्म में भी काम कर चुके हैं। यह तस्वीर उसी फिल्म का एक सीन है। हालांकि बाद में समय बदला और युवराज ने क्रिकेट में महारत हासिल की। टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज के छह छक्कों को कौन भूल सकता है।
रिकी पोंटिंग :
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग की बचपन की यह तस्वीर आपने शायद ही कभी देखी हो। रिकी को शुरुआत से ही स्पोर्ट्स का काफी शौक था।
महेला जयवर्द्धने :
श्रीलंका के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्द्धने ने साल 1997 में टेस्ट डेब्यू किया था। बाद में महेला जयवर्द्धने ने अपनी टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं और श्रीलंका क्रिकेट को नई ऊंचाईंयां दीं।
क्रिस गेल :
साल 2000 में क्रिस गेल कुछ इस तरह हुआ करते थे। पहले दुबले-पतले से गेल आज मसल्समैन के नाम से जाने जाते हैं। क्रिकेट इतिहास में शायद ही कोई ऐसा बल्लेबाज हो, जो गेल से लंबे छक्के मार सके।
केविन पीटरसन :
इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक केविन पीटरसन को फैशन का हमेशा शौक रहा। क्रिकेट स्टार बनने से पहले ही पीटरसन अपने लुक और ड्रेस पर खासा ध्यान देते थे। फिलहाल वह एक कपडों के ब्रांड Nena & Pasadena का बिजनेस करते हैं।
हाशिम अमला :
हाशिम अमला को लोग उनकी दाढ़ी से ज्यादा जानते हैं। अमला एक बेहतर बल्लेबाज हैं इसमें कोई दोराय नहीं। लेकिन शुरुआत में वह क्लीन शेव रहते थे। तस्वीर में देखिए जब वह साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीम में थे। और अब वह नेशनल टीम की तरफ से खेलते हैं।
मिशेल जॉनसन :
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन भी काफी फैशनेबल हैं। अपने एक हाथ पर टैटू और मूंछों के साथ उनका लुक देखने लायक है।
एमएस धोनी :
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में वनडे डेब्यू किया था। धोनी एक छोटे से शहर रांची से आए और क्रिकेट की दुनिया का सितारा बन गए। शुरुआत में कोहली को अपनी हेयर स्टाईल के लिए जाना जाता था। लंबे और भूरे बाल उनकी खास पहचान थे।