इंटरनेट पर आए दिन ऐसे फूड्स एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते है जो फूड लवर्स का दिमाग खराब कर देते हैं। कभी भिंड़ी वाला समोसा तो कभी गोल गप्पे वाला केक आदि देख किसी का भी मुंह बन जाए। लेकिन अब एक बार फिर खाने के साथ किये गए एक्सपेरिमेंट की वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि लोग ऐसे क्यों करते हैं।

बता दें कि इस बार जिस एक्सपेरिमेंट की हम बात कर रहे हैं उसमें समोसा शामिल है। इस बार समोसे की फीलिंग ही नहीं बल्कि उसकी ऊपरी परत को देखते ही लोगों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया है क्योंकि ये कोई आम रंग का समोसा नहीं बल्कि हरे रंग का समोसा है।
क्या है वीडियो में?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर that_food_freak नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। जिसमें एक हरे रंग का समोसा देखा जा सकता है। बताया गया है कि इस समोसे को पालक से तैयार किया गया है और ये आम समोसे से काफी ज्यादा अलग और हेल्दी है। यहां हैरानी की बात ये है कि समोसे के अंदर वाली फील्लिंग भी हरे रंग की है। जिसे देखने के बाद समोसे लवर्स अपने गुस्से पर काबू पाना काफी मुश्किल रहा होगा।
View this post on Instagram
ये वीडियो @that_food_freak यूजर ने शेयर की है।
यूजर्स ने दिये ये रिएक्शन
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया ‘हेल्दी समोसा ढूंढ लिया हमने, अब जितनी मर्जी उतना खाओ’। वहीं, खबर लिखे जाने तक इसे 18 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, ये देख सदमे में बैठे फूड लवर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इसकी हेल्दी होने पर कहा कि ये उतना ही हेल्दी है जितना कढ़ाई पनीर में पनीर। वहीं अन्य ने लिखा, ‘ये कलर लग रहा है पालक नहीं’। जबकि एक ने लिखा, ‘ये देखने में काफी टेस्टी लग रहा है’।


Download Android App
Download iOS App



