Uttar Pradesh: ज्यादा गर्मी होने पर परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। चोरों ने घर की पीछे की दीवार काट दी और अंदर घुस गए। घर से नकदी, जेवरात और बक्सा लेकर चोर फरार हो गए। सुबह जब घर के लोग कमरे में गए तो अंदर रोशनी देख होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल की और जल्द राजफाश का आश्वासन दिया।
Highlights
- चोरों ने उठाया अंधेरे का फायदा
- तीवार तेड़कर घर में घुसे
- सेना-चांदी और नकद लेकर फरार
दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर
प्रदेश में लगातार चेरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चोरों की हिम्मत दिन पर दिन बढ़ती हा जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के Badaun इलाके से आ रहा हैष जहां रात के अंधेरे में चेर दीवार तेड़कर घर में घुस गए। बता दें, रात में चोरों ने ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की बिजली काटकर अंधेरा कर दिया। इसके बाद चोरों ने उनके मकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ दी और अंदर घुस गए। कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद बक्सा और दो कट्टे गेहूं चोरी करके ले गए। वहीं पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।
बिजली काटकर कर दिया अंधेरा
रात में चोरों ने ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की बिजली काटकर अंधेरा कर दिया। इसके बाद चोरों ने उनके मकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ दी और अंदर घुस गए। कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद, बक्सा और दो कट्टे गेहूं चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि बक्से में उनकी पुत्र वधु के चांदी के बिछुआ, पांच जेवरी, सोने की एक चेन, कड़ियां व झुमके, हाथों के चांदी के फूल और रुपये रखे थे।
सोना लेकर हुए फरार
शनिवार सुबह स्वजन के जागने पर कमरे का दरवाजा खोल देखा तो पीछे से रोशनी दिखी। कमरे का सामान बिखरा मिला। इस पर चीख पुकार मच गई। गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई।


Download Android App
Download iOS App





